सिटी मजिस्ट्रेट ने कराया जोमेटो डिलीवरी बॉय का अनशन समाप्त

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 26 फरवरी। मांगों को लेकर तीन दिन से चंद्राचार्य चौक पर अनशन कर रहे जौमेटो डिलीवरी बॉय ने सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता के बाद अनशन समाप्त कर दिया। निर्धारित समय पर डिलीवरी न होने पर प्वाइंट तथा वेतन की कटौती न किये जाने तथा वेतन बढ़ाये जाने सम्बन्धी मांगों को लेकर जोमेटो के डिलीवरी बॉय 3 दिन से चंद्राचार्य चौक पर अनशन कर रहे थे।

बृहष्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों एवं अनशन कर रहे डिलीवरी बॉय को कार्यालय बुलाकर उनसे वार्ता की तथा कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा सौंपे गये मांग पत्र पर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अनशन पर बैठे कर्मचारियों के अनशन समाप्त करने पर सहमत होने पर जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *