तनवीर
हरिद्वार, 23 फरवरी। मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा देवपुरा स्थित पं गोविंद वल्लभ पंत पार्क में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने जीवनभर समाज सुधारक की भूमिका निभाई और वंचितों की आवाज बनकर समाज में काम किया।
वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और एससी विभाग के जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा का जीवन समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार कर कुरीतियों को दूर करने की प्रेरणा देता है। महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और श्रमिक नेता वीरेंद्र श्रमिक ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने पहाड़ों में शिक्षा का प्रचार प्रसार कर समाज में वंचितों को समानता का अधिकार दिलाने का काम किया। श्रद्धांजलि देने वालांेे में अरूण राघव, मनीराम बागड़ी, सतेंद्र वर्मा, पार्षद सोहित सेठी, हिमांशु राजपूत, सुरेन्द्र ठाकुर, मुन्ना मास्टर, राजकुमार, सोनू शर्मा, सूरज मांझी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


