150वीं बार माता वैष्णों देवी के दर्शन कर गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंचे साईकिल यात्री राजेंद्र गुप्ता

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


महाशिवरात्रि पर बठिण्डा में करेंगे गंगा जल से भोलेबाबा का अभिषेक
हरिद्वार, 16 फरवरी। साईकिल से 150 बार माता वैष्णों देवी के दर्शन करने वाले भटिंडा के राजेंद्र गुप्ता हरिद्वार पहुंचे और गंगा जल लेकर वापस वापस भटिंडा के लिए रवाना हो गए। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मां गंगा के प्रति उन्हें अगाध आस्था है। धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के बाद वे हरिद्वार अवश्य आते हैं। हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर मां गंगा के दर्शन और गंगा जल में स्नान कर उन्हें अपार शांति का अनुभव होता है।
राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वे पिछले 36 वर्षो से साईकिल से विभिन्न तीर्थो की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने साईकिल से 6 लाख 40 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि साईकिल यात्रा के दौरान वे 150 बार माता वैष्णों देवी के दर्शन करने सहित माता कांगड़ा देवी, चामुंडा देवी, ज्वाला देवी, ंिचंतपूर्णी के भी कई बार दर्शन कर चुके हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी कई बार कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से गंगा जल ले जाकर अपने गृहनगर बठिण्डा में महाशिवरात्रि पर भोलेबाबा का जलाभिषेक करेंगे। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनकी साईकिल यात्रा का उद्देश्य समाज को शांति और भाईचारे का संदेश देना है। यात्रा के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है। सभी के सहयोग से ही 36 वर्षो से उनकी यात्रा निर्बाध चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *