14 मई को मनाया जाएगा गंगा जन्मोत्सव‌

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 मई। मां गंगा जन्मोत्सव सेवा संघ के तत्त्वावधान में 14 मई सप्तमी को गंगा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर हिमालय डिपो वाली गली स्थित श्री गुरू सेवक उछाली आश्रम से बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों के साथ मां गंगा की पालकी निकाली जाएगी। मां गंगा जन्मोत्सव सेवा संघ के अध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां गंगा जन्मोत्सव शोभा यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी। जिसमें कई संत महंत और गणमान्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गंगा पूजन के लिए गंगा सप्तमी का पर्व बहुत ही शुभ माना गया है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथी मां गंगा की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए प्रति वर्ष इस दिन को गंगा जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
संस्था के महामंत्री आशीष गौड़ व मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार ब्रह्मा के कमंडल से मां गंगा का जन्म हुआ था। पतित पावनी, मोक्षदायिनी मां गंगा हिमालय से निकली केवल एक सामान्य जलधारा नहीं है। बल्कि भारतीय सांस्कृतिक वैभव, श्रद्धा एवं आस्था की प्रतीक मानी जाती हैं। सदियों से भारतीय समाज के हर वर्ग और समुदाय ने इसे अपनी भावनात्मक आस्थाओं का प्रतीक मानकर वंदना की है। भारतवर्ष के विशाल जनसमुदाय ने ममतामयी मां के रूप में गंगा को एक विशिष्ट मान्यता दी है। भारत ही नहीं पूरे संसार में किसी अन्य जलधारा को इतना महत्व और प्रतिष्ठा नहीं मिली है। जितनी गंगा को युगों-युगों से प्राप्त होती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *