तनवीर
हरिद्वार, 28 फरवरी। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में रविवार को शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र भव्य होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुति और फूलों की होली विशेष आकषर्ण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है जो समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सशक्त करता है।
यह हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन परंपराओं को जीवंत रखने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और सांस्कृति कार्यक्रमों का आनंद उठाते हुए फूलों से होली खेलेंगे।


