केआरएल द्वारा जुर्माना लगाए जाने पर भड़के व्यापारी

Politics
Spread the love

अमरीश

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-संजीव चौधरी

हरिद्वार, 19 मार्च। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने केआरएल पर सफाई के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न व अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में संजीव चैधरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर व्यापारियों का उत्पीड़न व अवैध वसूली बंद कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान संजीव चैधरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाने के लिए अनुबंधित की गयी केआरएल सफाई के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। व्यापारियों के भारी भरकम चालान काटकर अवैध रूप से वसूली भी की जा रही है। प्रतिमाह शुल्क वसूल करने के बावजूद कंपनी व्यापारियों को कोई सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वयं के खर्च पर सफाई करा रहे हैं। व्यापारियों के चालान काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कंपनी की इस उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चालान काटने से पहले कंपनी को व्यापारियों से बात की जानी चाहिए। लेकिन कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि काटे गए चालान तुरंत निरस्त किए जाएं।

अन्यथा व्यापारी आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे। जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप व समाजसेवी विशाल गर्ग ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम द्वारा अनुबंधित की गयी केआरएल व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। व्यापारी स्वयं के खर्च पर कूड़ा उठवा रहे हैं। व्यापारियों को बताए बिना ही जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कंपनी द्वारा की जा रही जुर्माने की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगायी जाए। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि पूरा शहर सड़ रहा है। सड़कों से कूड़ा तक नहीं उठ रहा है। जिस काम के लिए केआरएल को अनुबंधित किया गया था। उसे करने के बजाए कंपनी व्यापारियों का आम जनता का उत्पीड़न करने में लगी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना के बावजूद शहर में ना तो दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।

ना ही साफ सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। शहर में साफ सफाई व दवाओं का छिड़काव तुरंत कराया जाए। मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र भण्डारी ने व्यापारियों को पूरे मामले की जांच कराने, सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने तथा अनावश्यक रूप से चालान नहीं काटे जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में तेजप्रकाश साहू, सतीशचंद्र शर्मा, चंद्रशेखर, विशाल मूर्ति भट्ट, मनोज सिंघल, राजन कौशिक, विक्रम सिंह, राम अरोड़ा, सचिन अरोड़ा, सिद्धार्थ कौशिक, पंकज चुघ आदि सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *