सड़कों की तोड़फोड़ से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 21 जनवरी। कनखल के बाजारों में सड़क की तोड़फोड़ से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चैक बाजार में प्रदर्शन कर धरना दिया। कनखल ब्लॉक कांग्रेस द्वारा व्यापारियों के समर्थन में आयोजित धरना देने के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले दस दिनों से व्यापारियों का कामकाज ठप है। पुलिस थाने से लेकर कनखल चैक तक निर्माण कार्य के लिए सड़क खोद दी गई है। जिसके कारण व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि कुंभ शुरू हो गया है और विकास कार्य समाप्त नहीं हो रहे हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। पूरे प्रदेश में सरकारी धन की लूट खसोट का कार्य चल रहा है। विभाग बिना आपसी सामंजस्य के कार्य कर रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि पहले कोरोना के कारण व्यापार बन्द रहा। अब शुरू हुआ तो विकास कार्यो के नाम पर सड़कों की खुदाई के कारण व्यापारियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन के खिलाफ बोलने वालो पर मुकदमे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी हरिद्वार को ले डूबेगी। मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहे हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए जा रहे व्यापारियों पर प्रशासन ने मुकदमे दर्ज कर दिए। महाकुंभ भगवान को समर्पित होता है लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुंभ के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सरकारी धन की बंटरबांट हो रही है।

धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग भी की। धरना देने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चैधरी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मुरली मनोहर, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, हिमांशु बहुगुणा, सुनील कुमार, जतिन हांडा, नितिन तेश्वर, हरद्वारी लाल, दीपक कटारिया, लव गुप्ता, जितेंद्र सिंह, राजकुमार ठाकुर, सतेंद्र वशिष्ठ, वसीम सलमानी, संगम शर्मा, नरेश सेमवाल, हर्ष लोधी, विनोद लोधी, सुमित भाटिया, बृजमोहन बडथ्वाल, निशा शर्मा, हरद्वारीलाल, विजय गुप्ता, रचित अग्रवाल, सुनील कुमार, जगदीप असवाल, विपिन पेवल, संगम शर्मा, नीटू चौधरी, लव गुप्ता, महेन्द्र अरोडा, हर्ष लोधी, राजीव अरोडा, गवाक्ष जोशी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *