विडियो :-भाजपा छोड़ कांग्रेस में पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 28 सितंबर। उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा के कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष दिनेश पांडे पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा में कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके दिनेश पांडे ने कहा कि भाजपा धनबल की पार्टी बन चुकी है। ईमानदार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है।

कार्यकर्ताओं के ऊपर कई कई प्रभारी बैठाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जल्द ही भाजपा मुक्त होने जा रहा है। कांग्रेस में दिनेश पांडे का स्वागत करते हुए पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पूर्वांचली समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले दिग्गज नेता दिनेश पाडे के आने से हरिद्वार में कांग्रेस की स्थिती मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। उपेक्षा से तंग आकर भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस में सभी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। तरुण व्यास एवं नीरव साहू ने कहा कि दिनेश पांडे के भाजपा छोड़ कांग्रेस में आने से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। इस दौरान महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी, कांग्रेस सेवादल विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी, करण सिंह राणा, युवा कांग्रेस प्रदेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *