विडियो:-मां गंगा मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे-विदित शर्मा और

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 जून। उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ घाट पर गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने गंगा में दीपदान कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान भाजपा नेता विदित शर्मा ने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसा पूरे देश के लिए एक गहरी त्रासदी है।

मां गंगा से प्रार्थना है कि मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। साध्वी अनन्या देवी ने कहा कि यह दुर्घटना केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को व्यथित कर गई है। योगाचार्य स्वामी निरंजन देव ने बताया कि हादसे में मारे गए कुछ लोग हरिद्वार स्थित उनके आश्रम से भी जुड़े थे। जिनमें शैलेंद्र गोविंदभाई परमार और उनकी पत्नी नेहाल बेन परमार नियमित रूप से आश्रम आते थे और योग से उनका गहरा जुड़ाव था। स्वामी निरंजन देव ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और मां गंगा से उन्हें शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

धर्मशाला समिति के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने कहा कि विमान दुर्घटना बेहद दर्दनाक है। जिसमें सैकड़ों हंसती खेलती जिंदगियां असमय काल के गाल में समा गयी। भाजपा के मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि यह समय संवेदनाओं का है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि सभा में विदित शर्मा, साध्वी अनन्या देवी, योगाचार्य स्वामी निरंजन देव, राम अवतार शर्मा, विकल राठी, ललित प्रजापति, ममता लाल शुक्ल, ओम स्वामी, अजीत ढाका, सरिता ढाका, आशीष मिश्रा, योगिता मिश्रा, ज्योति कौशिक, सूरज बालियान, मनोज बिष्ट, सीताराम बडोनी, संजिला शर्मा, पूजा गुप्ता, चंद्रकांता भाटिया, अभिषेक, श्याम पांडे, मनोज शर्मा, अशोक पारीक, अर्जुनसिंह राणा, रमन पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *