अमरीश
हरिद्वार, 8 मई। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी का हरिद्वार पहुंचने पर प्रैस क्लब में यूनियन पदाधिकारियों व पत्रकारों ने अभिनन्दन किया। इस दौरान एनयूजेआई अध्यक्ष रास बिहारी ने पत्रकारों के लिये मजबूत पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की वकालत की। प्रैस क्लब सभागार में एनयूजे की जनपद इकाई के तत्वावधान में सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए रास बिहारी ने कहा कि यह पत्रकारों के लिये अतिरिक्त चुनौती का दौर है। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूती के साथ पत्रकारों के हितों की बात सरकार के सामने रखेगा तथा पत्रकारों के लिये मजबूत सुरक्षा कानून बनाने की मांग करेगा।
प्रैस क्लब अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने कहा की रास बिहारी के नेतृत्व में संगठन ओर मजबूत होगा। प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर पी.एस. चौहान ने कहा कि रास बिहारी निश्चित रूप से पत्रकारों की आवाज बुलंद करेंगे ओर उनके सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डा.शिवा अग्रवाल ने रास बिहारी की बधाई देते हुए संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने की बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चैधरी ने किया।
आदेश त्यागी, प्रदेश संरक्षक सुनील दत्त पांडे, ब्रह्मदत्त शर्मा, महामंत्री संदीप रावत, बालकृष्ण शास्त्री, राजेश शर्मा, रोहित सिखोला, ललितेंद्र नाथ, सुशील त्यागी, सन्दीप शर्मा, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, नरेश गुप्ता ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती कुमकुम शर्मा, डा.राधिका नागरथ, श्रीमती प्रतिभा वर्मा, दीपक नौटियाल, श्रवण झा, जयपाल सिंह, मनोज रावत, आशीष मिश्रा, अमित शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, काशीराम सैनी, पुलकित शुक्ला, मुदित अग्रवाल, विकास चैहान, जहांगीर अली, सुमित यशकल्याण, सचिन सैनी, राजकुमार, सुमेश खत्री, सुनील, गणेश वैद्य, अनमोल पुंडीर आदि ने रास बिहारी का स्वागत किया।