तनवीर
हरिद्वार, 23 फरवरी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने घर से बिना बताए हरिद्वार आए तीन नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गुरूग्राम हरियाणा के रहने वाले कक्षा 6 के छात्र तीनों नाबालिग घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। लेकिन स्कूल जाने के बजाए घूमने के इरादे से ट्रेन मंे बैठकर हरिद्वार पहुंच गए। 21 फरवरी को एचटीयू टीम को 11 और 12 वर्ष के तीनों बालक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 पर लावारिस अवस्था में मिले थे।
टीम द्वारा तीनों को रेस्क्यू कर बाल गृह ज्वालापुर में दाखिल कराया गया। कांउसलिंग के दौरान बच्चों से मिली जानकारी के आधार उनके परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि तलाश करने पर भी नहीं मिलने पर पुलिस में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी है। सोमवार को परिजनों के हरिद्वार एएचटीयू टीम ने बालकों को उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सकशुल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। एएचटीयू टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला, एसआई देवेंद्र यादव, हेडकांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल दीपक, महिला कांस्टेबल शशि बाला, गीता, बीना गोदियाल, दीपक डबराल शामिल रहे।


