स्मैक व शराब की बिक्री के खिलाफ सेवादल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

धर्मनगरी हरिद्वार को मुंबई नहीं बनने दिया जाएगा-नितिन यादव

हरिद्वार, 23 सितम्बर। शहर में शराब, स्मैक व अन्य नशा की गली गली में बिक्री के खिलाफ शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चैक से मुखिया गली तक मार्च कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा की इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। उससे उत्तराखंड भी अछूता नही है। लेकिन प्रदेश सरकार के मुखिया व मंत्री घर घर शराब व् अन्य नशे बिकवाने का कुकृत्य कर रहे है। जिसे प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

शहर अध्यक्ष नितिन यादव व प्रदेश प्रवक्ता सेवादल बलराम गिरी कड़क ने कहा कि हरिद्वार का उत्तरी क्षेत्र हो या मध्य क्षेत्र या फिर ज्वालापुर क्षेत्र हो।  हर जगह गली मोहल्लों में शराब, स्मैक व अन्य नशा बिक रहा है। जिससे हरिद्वार जैसी धार्मिक नगरी की युवा पीढ़ी बर्बादी की और जा रही है। नितिन यादव ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार को मुंबई नहीं बनने दिया जाएगा। अगर जल्द से जल्द शराब, स्मैक व अन्य नशे की बिक्री पर रोक नही लगाई गयी तो शहर सेवादल सड़को पर उग्र आंदोलन करने पर विवश हो जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। कांग्रेस सेवादल नशे की बिक्री को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

पार्षद कैलाश भट्ट व राहुल प्रियंका गांधी सेना के शहर अध्यक्ष हरीश साहनी ने कहा की हरिद्वार में स्मैक की वजह से 14-15 साल के बच्चे अपने घर का सामान तक बेच रहे हैं। ऐसे बच्चों को मां बाप घर में जंजीरो से बांध कर नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे है। यहां के शासन को शर्म से डूब कर मर जाना चाहिए। राहुल प्रियंका गांधी सेना के ब्लॉक अध्यक्ष सन्नी मल्होत्रा व ब्लॉक महामंत्री विशाल निषाद ने कहा कि अगर जल्द नशे पर रोक नही लगायी गयी तो शहरी विकास मंत्री के आवास का घेराव किया जायेगा।

प्रदर्शन करने वालो में युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, प्रदेश महामंत्री अनुशासन समिति सत्यनारायण शर्मा, महानगर महामंत्री आकाश भाटी, शलभ गुप्ता, ऋषभ वशिष्ठ, सेवादल उपाध्यक्ष तरुण सैनी, महामंत्री अंकित शर्मा, सचिव पवन शर्मा, राजेंद्र कश्यप, दिनेश खड़का, वेदांत उपाध्याय, करणसिंह राणा, हिमांशु ठाकुर, शुभम जोशी, भारत गिरी, मोनू राजपूत, नितिन शर्मा, शिव कुमार राजपूत, पंकज चैबे, लक्की, नीरज पाल, महिंदर कश्यप, आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *