शिव शक्ति सेवा समिति ने मरीजों को वितरित की खाद्य सामग्री

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 मार्च। शिव शक्ति सेवा समिति ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाद्य सामग्री वितरित की। संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मानव सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। संस्था समाज हित के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से जुटी है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा हरिद्वार के कई क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षित करने हेतु शिक्षा केंद्र, कंप्यूटर केन्द्र, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई केंद्र स्थापित कर समाज को नई दिशा प्रदान करने का काम शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।

संस्था समय-समय पर अपनी सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करते हुए सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाद्य सामग्री वितरण करती है और समाज को मानव कल्याण को समर्पित कार्यों की प्रेरणा देती रहती है। खाद्य सामग्री वितरण करने वालो में राजेश पब्बन, राजेश सैनी, विकास, आदित्य शर्मा, संजीत, विनोद शर्मा, अतुल राय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *