विडियो:-श्री महामाया गणपति संगठन ने क्लाइमेट चेंज थीम पर की गणपति स्थापना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 7 सितम्बर; गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री महामाया गणपति संगठन ने गीता भवन में गणपति की स्थापना की। संगठन की और से क्लाइमेट चेंज थीम पर पंडाल सजाया गया। जानकारी देते हुए श्री महामाया गणपति संगठन के संरक्षक पंडित देवेंद्र कृष्ण आचार्य ने बताया कि हर साल संगठन की और से अलग-अलग थीम के माध्यम से समाज को एक संदेश देने का कार्य किया जाता है।

लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए इस वर्ष क्लाइमेट चेंज थीम पर पंडाल सजाया गया है। कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी (निरंजनी) व डीएफओ वैभव सिंह भी शामिल हुए।


अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन ही भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी को श्रद्धालु भक्त अपने घरों में गणपति की स्थापना कर 10 दिनों तक पूर्जा अचना करते हैं और विघ्नों को दूर कर रिद्धि सिद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

पर्यावरण की थीम पर पंडाल स्थापना किए जाने की प्रशंसा करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सभी को पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करते हुए पौधारोपण करना चाहिए और वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करनी चाहिए।
डीएफओ वैभव सिंह ने कहा कि धर्म के माध्यम से प्रकृति की रक्षा करने का संदेश देकर श्री महामाया गणपति संगठन ने सराहनीय कार्य किया है। इससे लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *