प्रशासन ने कनखल में हटवाया अतिक्रमण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


’हरिद्वार 24 फरवरी। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के दूसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कनखल क्षेत्र में सड़कांे पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। भारी पुलिस बल के साथ चलाए गए अभियान में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर व नगर निगम की टीम शामिल रही।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी एसडीएम, संबंधित विभागों के अधिकारियों व पुलिस को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण के विरोध में सोमवार से शुरू किए अभियान के दूसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में नगर निगम टीम ने कनखल मंे चौक बाजार, झण्डा चौक से बंगाली चौक तक एवं सतीघाट क्षेत्र में दुकानों के बाहर फुटपाथ एवं सड़क पर सामान तथा रेहड़ी ठेली लगाकर किये गये अतिक्रमण को हटा दिया।

इस दौरान कई रेहड़ी ठेली आदि जब्त भी कर ली गयी। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कनखल झण्डा चौक के आसपास बाजारों में दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान एवं रेहड़ी आदि लगाए जाने से यातायात अवरूद्ध होने से आम जनमानस को आवागमन में हो रही कठिनाईयों को दृष्टिगत रखते हुए कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों का सामान जब्त करते हुए पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गयी है।

नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से व्यापारियों द्वारा दुकान के बाहर फुटपाथ एवं सड़क पर लगाये गये सामान को तत्काल हटवाने की अपील करते हुए कहा कि यदि व्यापारी स्वयं अपना सामान नहीं हटाते हैं तो उसे जब्त करने के साथ भारी जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पुलिस, नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग को पुनः अतिक्रमण ना होने देने के सख्त निर्देश दिये और कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है तो सम्बन्धित अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *