तनवीर
हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की और से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पूरा विश्व योग की अमूल्य विरासत को अपना रहा है। योग भारत की वह अमूल्य देन है। जिसने पूरे विश्व को स्वास्थ्य और संतुलन की नई राह दिखाई है। योग के नियमित अभ्यास से जीवन को सकारात्मक दिशा दी सकती है। भागदौड़ भरे जीवन में योग की आवश्यकता और अधिक बढ़ गयी है।
योग शिक्षक एवं दिव्य योग केंद्र हरिद्वार के संस्थापक विपिन गोलियान ने योग कराते हुए कहा कि तन और मन की लड़ाई में योग हमें विजयी बनाता है। योग स्वस्थ जीवन का महान सूत्र है। आज का यह दिन केवल योग के महत्व को दर्शाने के लिए नहीं, बल्कि यह याद दिलाने के लिए भी है कि जीवन शैली में योग को अपनाकर मानसिक और भौतिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। जिला महामंत्री आशु चौधरी ने कहा कि योग जीवन व ऊर्जा का प्रतीक है। योग समिति के जिला संयोजक लव शर्मा ने कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए निकालने पर कई बीमारियों से स्वतः ही बचाव हो जाता है। योग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार, मनोज शर्मा, अभिनंदन गुप्ता, मोहित वर्मा, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के खेल परिसर हेड डा.अजय मलिक, डा.विक्रम सिंह, डा.धर्मेंद्र बालियान, संदीप शर्मा, सुदेश सैनी, अजीत शर्मा, रविन्द्र सैनी, पंकज राजपूत, सुधीर कुमार, देव चौधरी, वैशाली, रश्मि, स्वाति सिंह, बोबी चौहान, प्रणव शर्मा, रोहित बालियान, रिद्धि शर्मा, महक सिंह, ऋषभ नरूला, तन्मय चौधरी, पूजा राठी, अर्जुन कुमार, रवि कुमार, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।