भारत जोड़ो यात्रा सें लोकप्रियता बढ़ी है राहुल गांधी की-यशपाल आर्य

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 अप्रैल। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के जयराम आश्रम पहुंचने पर आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पत्रकारों के समक्ष बोलते हुए कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों को लगातार उठाएगा। विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। लेकिन सरकार सवालों पर विपक्ष की आवाज को दबा रही है। कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सरकार के किसी भी दबाव में नहीं आने वाला है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की लोकप्रियता जनता में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असामानता एवं संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है। बेरोजगारी एवं युवाओं की आवाज उठाने में कांग्रेस निर्णायक भूमिका निभाएगी। विपक्ष की आवाज को दबाव में दबाने का प्रयास से विपक्ष पीछे नहीं हटने वाला है। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी चाहिए। निजी क्षेत्रों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। पूंजीवादियों को सरकार लगातार संरक्षण दे रही है। स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि विपक्ष हमेशा ही जनता के हितों में सवाल खड़े करती है। सरकार को विपक्ष की आवाज को सुनना चाहिए। दबाव की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। सरकार गंभीरता से जनता के हितों में फैसले ले।

इस दौरान रकित वालिया, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा, विकास चंद्रा, अमित नौटियाल, सोनू लाल, हरद्वारी लाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, बालेश्वर, झंडा सिंह, बृजमोहन बर्थवाल, वीएस तेलियान, कैलाश प्रधान, पंकज सोनकर, गौरव प्रधान, रवीश भटीजा, दीपक जखमोला, अनुज चैधरी, सुखमिंदर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *