सीवर लाइन डालने के बाद सड़कें नहीं बनाने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 22 फरवरी। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क नहीं बनाए जाने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। अपर रोड पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि शहर में सीवर लाइन का कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। कई स्थानों पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गयी है। कहीं सीवर लाइन बिछाने के बाद ऊपर से पत्थर बिछाकर छोड़ा जा रहा है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

तरुण व्यास ने कहा कि पूरे हरिद्वार में सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं। सीवर लाईन के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। स्थानीय विधायक इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शुभम जोशी ने कहा कि पत्थरों पर चलकर लोग चोटिल हो रहे हैं। जल्द से जल्द सड़कों के गड्ढे भरे जाएं। इस अवसर पर जतिन हांडा, अनिल ठाकुर, आशु भारद्वाज, रवि बाबू शर्मा, रितेश कुमार, बन्नी ठाकुर, आशु श्रीवास्तव, अखिल त्यागी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *