Jwalapur news पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट सीज,देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करना युवक को भारी पड़ गया। तुषार, निवासी विवेक विहार, कोतवाली ज्वालापुर, अपनी बुलेट मोटरसाइकिल (UK08AG0360) से साइलेंसर में बदलाव कर पटाखों जैसी आवाज निकाल रहा था और खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा था।

इस हरकत से स्थानीय लोगों को परेशानी और असुविधा हो रही थी। ज्वालापुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुलेट को एमवी एक्ट की धाराओं में सीज कर दिया।

ज्वालापुर पुलिस की यह कार्रवाई सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और नियम तोड़ने वालों को सबक सिखाने का हिस्सा है।