पुलिस ने किया नशा तस्कर को गिरफ्तार , 2 किलो से अधिक गांजा बरामद

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 4 फरवरी। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गांजे समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार को रेल चौकी प्रभारी एसआई समीप पांडे ने सहयोगी पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल हिमेश चन्द्र व कांस्टेबल दीपक चौहान के साथ लाल पुल नहर पटरी पर चैकिंग के दौरान महिपाल पुत्र जगदीश निवासी ग्राम फलोदी नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल को 2.240 किलो ग्राम गांजे के साथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।