राज्य आंदोलनकारी समिति ने वृक्षारोपण कर दी स्व.जेपी पांडे को श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 नवम्बर। राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय जेपी पांडे की छठी पुण्यतिथी पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रेमनगर चौक स्थित भगत सिंह घाट के पास आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने नीम, बेल व बरगद के पौधों का रोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
इस दौरान वर्ष 1995 में 10 नवम्बर को श्री यंत्र टापू पौड़ी गढ़वाल में राज्य निर्माण आंदोलन के संघर्ष में अपने प्राण न्योछावर करने वाले राजेश रावत व यशोधर बेंजवाल को भी श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की व गंगा में दीपदान व पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष सूर्यकांत भट्ट, भीमसेन रावत, राजेश गुप्ता, आनंद सिंह नेगी, नत्थीलाल जुयाल, जयप्रकाश मालकोटी, रोहित प्रताप सिंह, साधना नवानी, कमला पांडे, राधा बिष्ट, बिमला नैनवाल, इंदु नौटियाल आदि शामिल रहे।