गंगा मैया की कृपा से शीघ्र स्वस्थ होंगे श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज-महंत आलोक गिरी

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 2 नवंबर। जगजीतपुर स्थित सिद्व बली हनुमान व नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत आलोक गिरी महाराज ने डेंगू से पीड़ित मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए मंदिर में आयोजित विशेष पूजा अर्चना के दौरान महंत आलोक गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज संत समाज के प्रेरणास्रोत हैं।

जिन्होंने लाॅकडाउन के दौरान गरीब असहाय लोगों को निरंतर भोजन उपलब्ध कराया और प्रशासन व शासन के माध्यम से भी निराश्रितों को हजारों कुन्तल कच्चा राशन वितरित किया। मानव सेवा के सच्चे परिचायक श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए महंत आलोक गिरी महाराज ने कहा कि गंगा मैया से प्रार्थना है कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी जल्द ही स्वस्थ होकर वापस आयें और अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज व राष्ट्र का कल्याण करें। उन्होंने कहा कि संतों का सम्पूर्ण जीवन मानव सेवा व परोपकार के लिए समर्पित रहता है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने लाॅकडाउन के दौरान इसे साबित करके दिखाया है। बिना भेदभाव के उन्होंने गरीब, असहाय लोगों ही नहीं बल्कि मुस्लिम परिवारों को भी राशन उपलब्ध कराया जो मानव सेवा की सबसे बड़ी मिसाल है।

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी व कुशल व्यवहार के माध्यम से लगातार समाज का मार्गदर्शन कर समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रहे है। ईश्वर से प्रार्थना है कि देहरादून में मैक्स हाॅस्पिटल में भर्ती श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज जल्द ही स्वस्थ होकर संत समाज के बीच आकर मानव सेवा के कार्यो को गति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *