तनवीर
आरोपी सनी एवं विनय त्यागी के बीच चल रहा था पैसों का लेनदेन
हरिद्वार:-लक्सर क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का 24 घंटे के भीतर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। एसएसपी के निर्देश पर गठित की गई पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं। पैसे मांगने पर विनय त्यागी लगातार सनी यादव को जान से मरवाने की धमकी दे रहा था।जिस पर सन्नी काफी समय से विनय त्यागी की लगातार रेकी कर रहा था। उसे जानकारी मिली कि विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद है और 24 दिसंबर को लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए गए। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जारी है।
मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा निवासी उधमसिंह नगर व अजय पुत्र कुंवर सैन निवासी उधमसिंह नगर है।अभियुक्त सन्नी यादव का कोतवाली काशीपुर में आपराधिक इतिहास भी रहा है।


