विडियो:-भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

Haridwar News
Spread the love

देश को नई दिशा दे रहा मन की बात कार्यक्रम- सुनील सेठी

हरिद्वार, 28 दिसम्बर। उत्तरी हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड 2 में प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सेठी एवं डा. नीशिथ ऐरन ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश को नई दिशा देने का काम कर रहा है। मन की बात कार्यक्रम में हर उस विषय पर चर्चा होती है। जिससे जानने से देशवासी आज तक अंजान रहे।

मन की बात कार्यक्रम में उद्योगों से लेकर कई ऐसे गम्भीर विषयों पर पीएम मोदी द्वारा लोगों का ध्यान आकर्षित करना एक अलग ही अध्याय को जोड़ता है। भारत साथ कई अन्य देशों में भी मन की बात कार्यक्रम को सुना जाता है। राकेश जमदग्नि, अंशुल अग्रवाल, अमित, सोनू, राधेश्याम दूबे, करन रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *