तनवीर
शिविर में की गयी 65 बच्चों की जांच
हरिद्वार, 3 जनवरी। स्वामी अजरानंद अन्धविद्यालय सप्तऋषि हरिद्वार में वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन और ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार के संयुक्त प्रयास से और एम्स के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। निधि अग्रवाल और पूजा अरोड़ा ने बताया शिविर में 65 दृष्टिहीन बच्चों की आंखों की जांच की गई। जिसमें से 6 बच्चों ने फर्स्ट क्वालीफाई किया है और अब वे अगले टेस्ट के लिए एम्स जाएंगे।
निधि अग्रवाल और पूजा अरोड़ा ने कहा वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन और ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविर ने दृष्टिहीन बच्चों के लिए एक नया अवसर प्रदान किया है। हमें उम्मीद है कि इस तरह के आयोजनों से दृष्टिहीन बच्चों को अपने जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और इससे दृष्टिहीन बच्चों को बहुत फायदा होगा। वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने ब्लड वालंटियर्स और एम्स की टीम का आभार जताया। इस अवसर पर प्रीति आहूजा, विनीता सिकोरिया, रुचि तनेजा और पूरी टीम मौजूद रही।


