भेल श्रमिक संगठनों ने दिया प्रबंधन एवं एसएसपी को ज्ञापन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 जनवरी। भेल मेन गेट पर स्टेडियम के पास उपनगरी में नामी स्कूल के बच्चो द्वारा उत्पात के खिलाफ हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन (निफ्टू) के नेतृत्व में भेल श्रमिक संगठनों ने भेल प्रबंधन एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। निफ्टू के महामंत्री विकास सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को स्कूल के छात्रों द्वारा भेल स्टेडियम के पास अपने चार पहिया वाहनों से स्टंट करते हुए और तेज आवाज में गाने बजाते हुए बेहद खतरनाक तरीके से उत्पात मचाया गया।

आने जाने वाले कर्मचारियों की जान जोखिम में डाली और उपनगरी का माहौल खराब किया। विकास सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन एवं पुलिस को उत्पात में प्रयुक्त वाहनों का चालान करने छात्रों को भी नसीहत देनी चाहिए। जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो। ज्ञापन देने वालांे में विकास सिंह, गगन वर्मा, राजकुमार, सचिन चौहान, डीके दास आदि श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि व अनेक कर्मचारी शामिल रहे।