तनवीर
हरिद्वार, 6 जनवरी। नव वर्ष के उपलक्ष्य में हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में भेल सेक्टर 1 में रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार 7 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारी परिवारो के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है। एक साथ एक स्थान पर मिलने पर संवाद कायम होता है। लोगों को एक दूसरे को जानने समझने का अवसर भी मिलता है। भटेजा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बंटी डांस ग्रुप द्वारा रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
महिलाओं एवं बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गाजियाबाद से पहुंच रहे राजू जादूगर सभी को जादू की कला दिखाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। डिस्ट्रीब्यूटर्स परिवार के लोग दो राउंड तंबोला में भी भाग लेंगे। सुनील अरोड़ा व संदीप वैष्णव ने कहा कि परिवार ही समाज की कड़ी है। नव वर्ष का यह कार्यक्रम सभी को मनोरंजित करेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बेस्ट कपल अवार्ड होगा।


