मकर संक्रांति स्नान को संपन्न कराने के लिए पुलिस ने किए सुरक्षा और यातायात के चाक चौबंद प्रबंध

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 जनवरी। साल के पहले स्नान पर्व पर मकर संक्रांति पर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के चाक चौबंद प्रबंध किए हैं। स्नान को संपन्न कराने के लिए मेला क्षेत्र को 8 जोन व 22 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी मेला क्षेत्र पर पुलिस और प्रशासन की निगाह रहेगी।

8 पुलिस उपाधीक्षक, 12 निरीक्षक, थानाध्यक्ष, 87 उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक, 131 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 382 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु, 45 महिला आरक्षी, 3 यातायात निरीक्षक, 18 यातायात उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक, 42 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल यातायात, 5 कंपनी व 1 प्लाटून पीएसी, 2 टीम बम निरोधक दस्ता, 1 टीम एटीएस, 16 कर्मी जल पुलिस, गोताखोर, 16 कर्मी अभिसूचना इकाई, 7 यातायात उप निरीक्षक, 37 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 2 फायर टेंडर मय उपकरणों के मेला क्षेत्र में सुरक्षा व यातायात का जिम्मा संभालेंगे।
मंगलवार को ऋषिकुल ऑटोटोरियम में मेला ड्यूटी में तैनात फोर्स को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी अजय सिंह ने ब्रीफ किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी देहात सहित पुलिस व प्रशासन के राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *