संत समाज ने किया ब्रह्मलीन माता लाल देवी को नमन

Haridwar News
Spread the love


श्रद्धा एवं विश्वास की पूर्तिमूर्ति थी ब्रह्मलीन माता लाल देवी-युगपुरूष परमानंद
हरिद्वार, 20 फरवरी। ब्रह्मलीन माता लाल देवी के अवतरण दिवस के अवसर पर संत समाज ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। भूपतवाला स्थित लाल माता मंदिर में भक्त दुर्गादास के संयोजन और सभी 13 अखाड़ांे के संत महापुरूषों के सानिध्य में आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए अखंड परमधाम के अध्यक्ष एवं राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के ट्रस्टी युग पुरूष स्वामी परमानंद गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन माता लाल देवी श्रद्धा एवं विश्वास की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने जीवन भर मानव कल्याण एवं स्त्रियों को सम्मान देने मे निर्णायक भूमिका निभाई।

उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें। अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि माता लाल देवी उच्च कोटि की साध्वी थी। जप तप को समर्पित उनका जीवन सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि त्याग और तपस्या से परिपूर्ण जीवन जीने वाली ब्रह्मलीन माता लाल देवी का सनातन के प्रचार प्रसार में भी उल्लेखनीय योगदान रहा। महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि भक्त दुर्गादास जिस प्रकार ब्रह्मलीन माता लाल देवी के जीवन आदर्शों का पालन करते हुए मानव सेवा में योगदान दे रहे हैं।

वह सभी के प्रेरणादायी है। सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते भक्त दुर्गादास ने कहा कि ब्रह्मलीन माता लाला देवी द्वारा स्थापित परंपरा का विस्तार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। बाबा हठयोगी, महंत राघवेंद्र दास, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत विष्णुदास, महंत जमनादास, महंत विनोद महाराज, महंत श्याम प्रकाश, स्वामी दिनेश दास, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद आकाश भाटी सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूषों और श्रद्धालुआंें ने ब्रह्मलीन लाल माता को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *