नशे के अवैध कारोबार का विरोध करने पर हंगामा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 14 को किया गिरफ्तार
हरिद्वार, 24 फरवरी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त महिला विरोध करने पर जगजीतपुर में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सहित 14 लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बीती रात थाना कनखल पुलिस को सूचना मिली मोहल्ला सगरावाला जगजीतपुर में मोहल्लावासियों द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त एक महिला को रोके जाने पर उसने अपने नशेड़ी साथियों को बुला लिया। जिन्होंने स्थानीय लोगों के साथ धक्का-मुक्की कर हंगामा किया। सूचना पर जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक व अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।

काफी समझाने के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर महिला सहित मौहम्मद मुन्ना पुत्र शहीद, निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर, शंकर तोमर पुत्र मंगल सिंह निवासी लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर, दीपक कोरी पुत्र जगदीश निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार, मोहम्मद छोटा पुत्र इस्माइल निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर, दीपक राजपूत पुत्र सुखबीर सिं, निवासी हनुमानगढ़ी कनखल, सौरभ पुत्र नत्थू निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार, सूरज आर्या पुत्र रामसेवक निवासी गणपतिधाम फेस-3 राजागार्डन कनखल, विजय चौहान पुत्र स्व.गोपाल, निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार, विकास कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी सतीकुंड सर्वप्रिय विहार कनखल, सुमित पुत्र दारा सिंह निवासी कृष्णानगर कनखल, अमन सैनी पुत्र स्व.राजेश सैनी निवासी डिवाइन लाइट स्कूल के पास कनखल, आशीष पुत्र हंसराज निवासी छतरीवाला कुआं जगजीतपुर, गोपी चौहान पुत्र स्व0कल्लू सिंह निवासी जगजीतपुर, को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *