महानगर कांग्रेस ने किया राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 फरवरी। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा विधायक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है तथा सभ्य समाज में इस प्रकार की हिंसक घटनाओं का कोई स्थान नहीं हैपूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से भूमाफिया, खनन माफिया, शिक्षा माफिया हावी हैं, वह उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और महेश प्रताप राणा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था अपने न्यूनतम स्तर पर है। जिससे आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है। पार्षद महावीर वशिष्ठ और विवेक भूषण विक्की ने कहा कि हर घर नल योजना के बावजूद राज्य का हर हिस्सा पेयजल की समस्या से परेशान हैं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट हो रही है। जोकि बेहद शर्मनाक है।

महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मारपीट की घटनाओं से साफ है कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारियों के साथ हिंसक घटनाएं घट रही है जिससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंच रहा है।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद सुनील कुमार सिंह, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस रचना शर्मा, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस नलिनी दीक्षित, हिमांशु राजपूत, अजय गिरी, अनंत पाण्डेय, अरूण चौहान, आशीष पंवार, सीपी सिंह, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, दिव्यांश अग्रवाल, मोहित गर्ग, आशीष प्रधान, बन्नी ठाकुर, प्रदीप भाटिया, अयान सैफी, जावेद खान, अरविंद कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *