तनवीर
बच्चों को होली के रंग, पिचकारी और उपहार बांटे
बांटने से बढ़ती हैं खुशीयां-सुनील सेठी
हरिद्वार, 28 फरवरी। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने पंजाबी समाज के लोगों के साथ चंडी घाट स्थित कुष्ठ आश्रम में बच्चों को होली के रंग, मिठाइयां, पिचकारी, उपहार आदि वितरित किए और उनके परिवारों के साथ होली मनायी। इस अवसर पर सुनील सेठी ने कहा कि होली हर्षाैल्लास और खुशियों का पर्व है। खुशीयां बांटने से बढ़ती है। सेठी ने सभी से अपील करते हुए कि होली के रंग और खुशीयां उन वंचित परिवारों के साथ भी बांटे। उन्होंने कहा कि सेवा समर्पण भाव के साथ पंजाबी समाज सर्व समाज के हित और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव प्रयासरत रहा है और आगे भी रहेगा।
सेठी ने सभी से होली पर नशे से दूर रहने, तेज रफ्तार रफ ड्राइविंग ना करने और प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील भी की। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा से जुडे ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरविंद्र सिंह ने कहा कि पर्वो के अवसर पर सभी संगठनों को किसी न किसी रूप में जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। जिससे हर कोई पर्वो की खुशीयां मना सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील मनोचा, रवि बांगा, प्रशांत लाम्बा, सौरभ अरोड़ा, अर्पण कोचर, अमित बजाज, मुरारी लाल बाधवा, मुकेश, लक्की अनेजा, ओमवीर सिंह, अजय अनेजा, भूषण लाल अरोड़ा, राकेश सिंह, दिनेश अरोड़ा, लालजी, रवि अरोड़ा, सौरभ भाटिया, अमृत लाल अरोड़ा, दीपक मदान, गिरीश अरोड़ा आदि शामिल रहे।


