छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने वात्सल्य वाटिका के बच्चों के साथ खेली होली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 2 मार्च। छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की और से वात्सल्य वाटिका बहादराबाद मे होली मिलन समारोह आयोजित किया और वात्सल्य वाटिका के बच्चों के साथ फूलों की होली खेली। मुख्य अतिथि साध्वी महामण्डलेश्वर 1008 शक्ति पुरी महाराज ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और होली के पौराणिक व आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर निरू कौशिक, आरती मेहता, दीपा, सहोता सैनी, सविता सैनी, ज्योति गुप्ता, साधना राघव, नीलम, सुदेश, प्रमोद शर्मा, रविन्द्र, सौरभ, राकेश गिरी, अजय कुमार, नेत्रपाल मौर्य, रूहोली संजय, धीमान आदि मौजूद रहे।