लकसर कोतवाली पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 18 मोबाइल फोन

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 3 मार्च। कोतवाली लक्सर पुलिस ने गुम हुए 18 मोबाईल फोन बरामद किए हैं। सीईआईआर पोर्टल की सहायता से बरामद किए गए फोन की कीमत 3 लाख रूपए से अधिक है। बरामद करने के बाद फोन मालिकों को सौंप दिए गए। फोन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से ऑपरेशन रिकवरी के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों का अनुपालन करते हुए लकसर कोतवाली पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि अन्य राज्यों से खोए हुए 18 मोबाइल फोन रिकवर कर लिए। जिनकी कीमत लगभग तीन लाख तीन हजार पांच सौ बासठ रुपये है। बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों के सुपुर्द कर दिए गये।