विडियो:-फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी का वार्षिक उत्सव आयोजित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
बच्चों को उपलब्ध करायी जा रही बेहतर शिक्षा-राव अबरार
हरिद्वार, 5 अप्रैल। फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी का आठवां वार्षिक उत्सव ज्वालापुर स्थित बंधन पैलेस में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देश भक्ति एवं सौहार्द एकता का संदेश दिया। अकादमी के डायरेक्टर अबरार राव ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताते हुए कहा कि फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करायी जा रही है। बच्चों के चरित्र निर्माण करने में अकादमी के अध्यापक निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। चरित्रवान बच्चे ही राष्ट्र निर्माण सहयोग करते हउन्होंने कहा कि बालक बालिकाओं को समान शिक्षा के अवसर प्रदान करने चाहिए।

शिक्षित समाज ही तरक्की करता है। बेहतर शिक्षा बच्चों के भविष्य का निर्माण करती है। पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा भविष्य निर्माण करती है। बालक बालिकाओं को शिक्षित करें। शिक्षा ही अज्ञान के अंधियारे को दूर करने का माध्यम है। शिक्षित युवा पीढ़ी देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी बच्चों का भविष्य उज्जवल बना रही है। प्रधानाचार्य रुखसार राव ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करती है। ज्ञानवान बच्चे ही राष्ट्र को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। इस अवसर ईदगाह कमेटी के सदर जमशेद खान, राव रिजवान और गुलबहार कुरैशी ने भी वार्षिक उत्सव की बधाई दी।