तनवीर
हरिद्वार, 5 अप्रैल। हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स द्वारा अयोजित प्रथम हरिद्वार कॉरपोरेट क्रिकेट चौंपियनशिप 8 टीमों के बीच खेली गई। जिसका फाइनल 4 अप्रैल की रात्रि में टीम केआरएस और हरिद्वार सुपर किंग के बीच खेला गया। टीम केआरएस ने पहले बल्लेबाजी की और 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जिसमें विकेट कीपर विभू ने 25 गेंद में 23 रन, प्रज्ज्वल चौहान ने 17 गेंदों में 31 रन, सचिन कश्यप ने 14 गेंदों में 27 रन और हर्ष चौहान ने 24 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। हरिद्वार सुपर किंग की और से कप्तान शिखर पालीवाल ने चार ओवर में 38 रन देकर दो और सतेंदर उर्फ राहुल ने 2 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार सुपर किंग ने 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। हरिद्वार सुपर किंग की और से विश्वास कश्यप ने 23 गेंद में 37 रन, रोहन प्रधान ने 33 गेंद में 38 रन और विकास यादव ने 38 गेंद में 74 रन की विजयी पारी खेली। विकास यादव को मैन आफ द मैच चुना गया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल मुख्य अतिथि रहे।


