कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा को सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा को उनके आवास पर जाकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए भाजपा निरंतर गतिशील रहकर अंत्योदय से सर्वाेदय तक का सफर तय कर रही है और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

भाजपा एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। पार्टी की इस यात्रा में राजकुमार अरोड़ा जैसे लोगों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अद्वितीय राष्ट्रभक्ति और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरित भाजपा की स्थापना भारतीय राजनीति में एक युगांतकारी परिवर्तन का प्रारंभ थी। यह केवल एक दल का उदय नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के प्रति समर्पित विचारधारा का सशक्त प्रवाह है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाया है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, मंडल महामंत्री गौरव वर्मा आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *