हरिद्वार, 7 अप्रैल। थाना सिडकुल पुलिस ने तमंचे समेत एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान कोर्ट चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह चौहान व कांस्टेबल नरेंद्र चौहान ने आईएमसी चौक के पास से अयान पुत्र रामकुमार निवासी औरंगज़ेबपुर हरदास नगीना जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल को 315 बोर के तंमचे समेत दबोच लिया।


