विडियो:-व्यापारियों ने किया विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 अप्रैल। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने भूमिगत विद्युत लाइन की कमियों से जनता को हो रही परेशानी को लेकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर विरोध जताया। सुनील सेठी ने कहा कि रोजाना उत्तरी हरिद्वार के कई भूपतवाला, सत्यम विहार, गंगा विहार, जसविंद्र एंक्लेव, खड़खड़ी सहित भारतमाता पुरम से हरकी पैड़ी तक के क्षेत्र में लोग भूमिगत विद्युत के कारण कई कई घंटों बिजली संकट झेल रहे है। सीवर कार्यों से रोजाना क्षतिग्रस्त हो रही विद्युत लाइनों को ठीक करने कोई मौके पर नहीं आता। मंगलवार को उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में 10 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। ठेकदारों के रात्रि में कार्य न करने से जनता परेशान है।

यात्रा सीजन शुरू होने वचाला है। लेकिन व्यवस्थाएं खराब होती जा रही है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पानी की किल्लत भी बढ़ जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल रावत, ऑटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा एवं हरिमोहन भारद्वाज ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से रोजाना नुकसान हो रहा है। जनरेटर चलाने से डीजल का खर्चा बढ़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर 10 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिल रहा। एक तरफ सिलेंडर की वजह से तो दूसरी तरफ विद्युत कटौती से खर्चा बढ़ गया है। जिससे नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विद्युत विभाग की कार्यशैली नहीं सुधरी तो दफ्तरों के बाहर धरना लगाया जाएगा। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से मनोज कुमार, लालजी यादव, राजू जोशी, रितेश वशिष्ठ, रितेश शर्मा, देव माहेश्वरी, राकेश सिंह, सन्नी अरोड़ा, आशीष अग्रवाल, एसएन तिवारी, राजेश पांडे, नंदकिशोर पांडे, नंदनसिंह, कृष्णा कुमार, लक्की अनेजा, पावन पांडे, विवेक शर्मा, आनंद यादव, नरेंद्र शर्मा, रामसिंह, देवेंद्र अरोड़ा, राहुल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *