नगर निगम ने सीसीआर क्षेत्र में घाटों से हटवाया अतिक्रमण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 अप्रैल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशों के क्रम में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को सीसीआर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सीसीआर क्षेत्र और शहर के प्रमुख घाटों पर चलाए गए अभियान के दौरान करीब 50 से 60 ठेलियों को हटाया गया। जबकि 10 से अधिक ठेलियों को जब्त कर लिया गया। सख्ती दिखाते हुए तीन ठेलियों को जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया गया। नगर निगम के अनुसार इन क्षेत्रों में पहले भी नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती रही है, लेकिन बार-बार अतिक्रमण होने के कारण इस बार कड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कई अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया गया। मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सामान जब्त करने के साथ संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, अर्जुन सिंह और अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तंवर सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।