तनवीर
हरिद्वार, 10 अप्रैल। समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों में जुटी सामाजिक संस्था नीरारुण फाउंडेशन (कौशिक आर्ट्स एंड क्रिएशंस) की स्थापना के 6 वर्ष पूरे होने पर शिक्षा विकास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सातवें शैक्षणिकसत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं रामानंद महाराज ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और संस्था के प्रयासों की सराहना की। समारोह के दौरान फाउंडेशन में शिक्षा प्राप्त कर रहे 60 बच्चों को आगामी सत्र के लिए किताबें, कॉपियां, स्टेशनरी, स्कूल यूनिफॉर्म, आई-कार्ड एवं डायरी निःशुल्क प्रदान की गई।
कार्यक्रम में संस्था के नन्हे छात्र-छात्राओं कशिश गेरा, परी गेरा, शिवानी, सुष्मिता, कार्तिक लोधी, सोनाक्षी, अवनी कश्यप, आरुषि कश्यप, अनुष्का गर्ग, वेद लोधी, अंश, वेदांशी, नैंसी कश्यप और सोनाक्षी राजपूत कश्यप ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिससे पूरा वातावरण उत्साह से भर गया। इस अवसर पर पार्षद शुभम मंडोला, डा.अरुण कौशिक, गुरप्रीत कालरा, अनमोल सबरवाल, अभिजीत पवार, एडवोकेट वैभव शर्मा, एडवोकेट विकास शर्मा, फिरोज अख्तर, रामजी लाल, नीरा कौशिक, दिव्या शर्मा, अंबुज गौतम, रविंद्र सिंह, शिवांग मल्होत्रा, नितीश वालिया, शिवम वालिया, मलकित सिंह, पूरु शर्मा, अंकुर सहदेव, संकेत शर्मा, ऋषभ चौधरी, जतिन खुराना, सुमित पाहवा, पंकज मदान एवं प्रखर शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
संस्था की शिक्षकाओं आरती वैश्य, खुशी दुआ, रीना सिंह, सोनिया शर्मा, सौम्या जैन, रिचा दक्ष और गीत बढेरा ओर संस्था के सहयोगी हेमा पोखरियाल, आयुषी कुशवाहा और अमित आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। संस्था के अध्यक्ष कृष्ण कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा अभिभावकों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।


