प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून आगमन की तैयारियों ने को लेकर बैठक का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 11 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को देहरादून आगमन की तैयारी को लेकर जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून में एशिया की सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड़ देहरादून- दिल्ली रोड का उद्घाटन करेंगे और रोड शो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है।

उन्होंने केंद्र सरकार की और से उत्तराखंड को अनेक सौगात दी है। जिसमें दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिसके माध्यम से देहरादून और दिल्ली की दूरी मात्र ढाई घंटे में तय होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। अब यह बात अब सच होती दिखाई दे रही है। उन्होंने एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल, निपेंद्र चौधरी, तरुण नय्यर, रेशु चौहान, जसवीर बसेडा, लोकेश पाल, तेलुराम प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, नकलीराम सैनी, अरविंद कुशवाहा, अभिनव चौहान, रिशु, मनोज शर्मा, अंशु कुमार, लक्ष्मण सिंह नागर, शिवम् त्यागी, रेनू शर्मा, डा.चित्रा शर्मा, पारुल चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *