श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने किया प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


सामाजिक सरोकारो से जुड़े हैं प्रेस क्लब के पत्रकार-अशोक अग्रवाल
हरिद्वार, 12 अप्रैल। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल का बुके देकर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़कर जन समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर हल करवाने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों में काम कर रहे प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी को पत्रकारों द्वारा पुनः अवसर दिया गया है।

निश्चित रूप से धर्मेंद्र चौधरी पत्रकारों की सुरक्षा के साथ उनके संरक्षण संवर्धन के लिए काम करेंगे। विनीत अग्रवाल एवं रविंद्र गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज लोगों को आईना दिखाने का काम करता है। जनता के जागरूक प्रहरी के तौर निर्णायक भूमिका निभाते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को भी प्रचारित प्रसारित करते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य बंधु समाज लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रेस क्लब के माध्यम से समाज सेवा में जुटी संस्थाओं के समाचार भी प्रकाशित होते हैं। जिससे संस्थाओं को उत्साह के साथ काम करने की ऊर्जा मिलती है। स्वागत करने वालों में महावीर प्रसाद मित्तल, माध्विक मित्तल, नितिन गुप्ता सहित समस्त कार्यकारिणी शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *