विडियो:-स्वामी रामदेव से मिला दुनिया का सबसे लंबा किशोर, योग और आसन की लेगा प्रशिक्षण

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार :- दुनिया के सबसे लंबे किशोरों में गिने जा रहे सहारनपुर निवासी 8 फीट 2 इंच लंबे करण राठी ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योग गुरु स्वामी रामदेव से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद करण की असाधारण लंबाई एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो में स्वामी रामदेव खुद करण की लंबाई देखकर हैरान नजर आते हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर योग के माध्यम से सुधार की बात करते दिखाई देते हैं।

स्वामी रामदेव भी उन्हें किशोर आयु में विश्व का सबसे लंबा व्यक्तित्व बता रहे हैं। करण राठी के पिता संजय राठी पेशे से डॉक्टर हैं। करण मूलरूप से हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रह रहे हैं। करण ने योगगुरु स्वामी रामदेव को बताया कि वो 12वीं कक्षा के छात्र हैं। इसके बाद उन्हें डॉक्टर की पढ़ाई करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *