तनवीर
हरिद्वार, 13 अप्रैल। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने स्मैक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने नशा तस्करी और बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में थाना कोतवाली स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
रविवार को कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र में चैकिंग के दौरान नितेश कुमार पुत्र स्व.सत्यप्रकाश व समीर पाल पुत्र विनोद कुमार पाल निवासी ग्राम रेशम माजरी थाना डोईवाला जनपद देहरादून को स्मैक समेत दबोच लिया। नितेश के कब्जे से 4.08 ग्राम व समीर पाल के कब्जे से 7.44 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस टीम में एसआई दीपक चौधरी, एसआई कर्मवीर सिंह, हेडकांस्टेबल शूरवीर तोमर, दीवान सिंह नेगी, कांस्टेबल अरूण कुमार व कपिल चौहान शामिल रहे।


