कार्यपालक निदेशक ने भेल में किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 13 अप्रैल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही जनगणना-2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई है। जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने हरिद्वार इकाई में स्व-गणना पहल का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने स्व-गणना प्रक्रिया को स्वयं अपनाते हुए सभी कर्मचारियों से भी सुविधा का उठाने का आह्वान किया। रंजन कुमार ने कहा कि स्व-गणना केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि इससे देश को सटीक एवं अद्यतन आंकड़े प्राप्त होंगे, जो भविष्य की नीतियों एवं विकास योजनाओं के निर्माण हेतु बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने बीएचईएल हरिद्वार इकाई के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रेरित किया कि परिवार सहित इस राष्ट्रीय दायित्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। रंजन कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में जागरूकता हेतु कर्मचारियों का एक परिपत्र भी जारी किया गया है।