सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 मे डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार का बेहतर प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार का दसवीं का 100% रिजल्ट। 98.6% के साथ गार्गी शुक्ला अव्वल, 98.2% अंकों के साथ एसजे सौम्यजीत बहेरा दूसरे स्थान पर और 97.8% अंकों के साथ दृष्टि सलूजा तीसरे स्थान पर रहे। कार्तिकेय जोशी, उदित सैनी और राघव प्रजापति 97.6, लक्षिता पाठक 97.4, ऋत्विक सैनी, साक्षी मेहता, इशिता चौहान और राधिका पुरोहित ने 97.2% 98% अंक लाकर माता-पिता तथा गुरुजनों को गौरवान्वित किया। अंग्रेजी, हिन्दी और एआई में 100 में से 100 नम्बर।

कुल 304 में से 88 बच्चों ने लाए 90%से ऊपर, 215 बच्चों के 75% से अधिक मार्क्स । सामाजिक विज्ञान और ए.आई में 100 में से 100 नम्बर लाकर किया विद्यालय का नाम रोशन। कुल 1206 डिसटिंक्शन्स। विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने अभिभावकों एवं सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना की तथा सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को बच्चों का इसी प्रकार मार्गदर्शन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply