धूमधाम से मनाया गया श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का वार्षिकोत्सव

Dehradun News
Spread the love


विधायक आदेश चौहान, श्रीमहंत रामरतन गिरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
हरिद्वार, 23 अप्रैल। जगजीतपुर स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, भगवान बालाजी को 56 भोग, शनिदेव का महाभिषेक और हवन आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी भी शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि श्री बालाजी शनिवदेव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है।

प्रतिदिन बड़ी संख्या में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर में आते हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू हो गयी है। यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए संकल्पबद्ध है। यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। हरिद्वार में भी रजिस्ट्रेशन केंद्र खोला गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अधिक श्रद्धालुओं पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। चारधाम यात्रा से प्रदेश के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि धार्मिक क्रियाकलापों से समाज को गति मिलती है।

श्री बालाजी शनिदेव मंदिर की स्थापना कर अनिल मिश्रा ने सराहनीय कार्य किया है। अनिल मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि श्री बालाजी शनिदेव महाराज की कृपा से सभी का जीवन मंगलमय होगा। इस अवसर पर शशि मिश्रा, मास्टर विकास, कुलदीप चौधरी, संदीप चौधरी, विकास गर्ग, सोनू गुर्जर, बिल्लू गुर्जर, रवि वालिया, शुभम वालिया, हर्षवर्धन मिश्रा, विराज मिश्रा, अशोक मिश्रा, संदीप प्रधान, पंडित पंकज जोशी, पंडित ललित जोशी, विकास तिवारी, लक्की वालिया, राकेश वालिया, हरदेव, कृष्णलाल प्रजापति आदि शामिल रहे।

Leave a Reply