तनवीर
हरिद्वार, 24 अप्रैल। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शहर में कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की है। सुनील सेठी ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। लेकिन उत्तरी हरिद्वार, खड़खड़ी, भूपतवाला, हरकीै पैड़ी, ललतारौ पुल, मायापुर सहित शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत से यात्री और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुनील सेठी ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने एवं लो प्रेशर की समस्या के संबंध में जल संस्थान विभाग से संपर्क किया तो विभाग द्वारा कर्मचारियों की कमी की जानकारी दी गयी। सेठी ने बताया कि मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यात्रा सीजन में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने एवं आपूर्ति सामान्य करने की मांग की गयी है।


