द विज़डम ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने मनाया विश्व पुस्तक दिवस

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 24 अप्रैल। द विजडम ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जरूरतमंद बच्चों के साथ विश्व पुस्तक दिवस मनाया। इस दौरान स्कूल की ओर से छात्रों ने जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकों का वितरण भी किया। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओें ने जरूरतमंद बच्चों को अपनी पुस्तकें देकर कर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। पुस्तकें उन जरूरतमंद बच्चों को दी गईं जो पढ़ना चाहते हैं। लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वंचित रह जाते हैं। यह पहल का उद्देश्य बच्चों में दया, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply